मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026

राजस्थान के मेधावी विद्यार्थियों हेतु राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य SC/ST/OBC/MBC/EWS एवं MINORITY वर्ग के विद्यार्थीयों को बिना किसी शुल्क के प्रतियोगी परीक्षाऐं जैसे जेईई एवं नीट की विश्व-स्तरीय कोचिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। जिससे कि विद्यार्थी उक्त परीक्षाओं में सफल होकर राजस्थान का मान बढ़ा सके, साथ ही साथ देश की प्रगति में भी अपना योगदान दे सके। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा इस वर्ष कुल 30000 विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की गई है जिसके अंतर्गत 12000 विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की कोचिंग दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को अपने शहर से अन्य शहर में जाकर कोचिंग करने हेतु ₹40,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी जिससे कि विद्यार्थी हॉस्टल एवं खान-पान इत्यादि का खर्च वहन कर सके।

मुखयमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य
Read More
मुखयमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना की पात्रता
Read More
मुखयमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश Read More
राजस्थान अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना 2026 के दस्तावेज़ Read More

मुखयमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Read More

मुखयमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना में कैसे मिलेगा ₹40000 प्रति वर्ष हॉस्टल का लाभ प्रतिवर्ष 30000 छात्रों को किया Read More
मुखयमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना चयन प्रक्रिया
Read More
मुखयमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभ
Read More
अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 मेरिट लिस्ट
Read More

Top achievers

JEE
Arjun Sharma
Sukhdev
District
Jodhpur
College
IIT- Bombay
NEET
Ritu Chowdary
Laxmi Meena
District
Kota
College
AIIMS- Bibinagar
JEE
Arjun Sharma
Virendra Singh
District
Bundi
College
IIT- Roorkee
NEET
Ritu Chowdary
Kiran Kunwar
District
Jhalawar
College
AIIMS- Guwahati
JEE
Aman Goswami
Aman Goswami
District
Baran
College
IIT- Roorkee
NEET
Priya Singh
Ashish Chawla
District
Ajmer
College
AIIMS- Jhodpur
JEE
Rahul Verma
Sandeep Chandel
District
Bundi
College
IIT- Roorkee
NEET
Sneha Patel
Anjali Bairwa
District
Karauli
College
AIIMS- Jodhpur
JEE
Karan Mehta
Rakesh Kumawat
District
Sirohi
College
IIT- Roorkee
NEET
Sneha Patel
Monika Meena
District
Kota
College
AIIMS- Mangalagiri
JEE
Karan Mehta
Shailendra Meena
District
Dausa
College
IIT- Patna
NEET
Sneha Patel
Sanjana Meena
District
Baran
College
AIIMS- Raipur
JEE
Karan Mehta
Rupa Ram
District
Barmer
College
IIT- Madras
NEET
Sneha Patel
Deepak Kumar Meena
District
Jhalawar
College
ESIC- Guwahati
JEE
Karan Mehta
Pradip
District
Baran
College
IIT- Madras
NEET
Sneha Patel
Kapil Sharma
District
Karauli
College
ESIC- Hyderabad
JEE
Karan Mehta
Nishant Dhakad
District
Kota
College
IIT- Madras
JEE
Karan Mehta
Bhawesh Borana
District
Barmer
College
IIT- New Delhi

हमारे छात्रों की सफलताओं की कहानियाँ, जो आपके लिए प्रेरणा बनेंगी

“सपने देखने वालों की आंखें तो होती हैं, लेकिन उन्हें सच करने के लिए हौसला चाहिए। यह हौसला मुझे मेरे माता-पिता और राजस्थान सरकार की सीएम अनुप्रति योजना ने दिया।”

मैं गोविंद मीना, झालावाड़ जिले की खानपुर तहसील के एक छोटे से गाँव भुमरी का रहने वाला हूँ। मेरे पिता दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। माता-पिता निरक्षर होने और परिवार की आय बहुत कम होने के बावजूद, मेरे पिता ने हर परिस्थिति का सामना करते हुए मेरे सपने को पूरा करने का दृढ़ निश्चय किया। उनका सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं, और इसी सपने को साकार करने में Motion Education Kota ने मेरी मदद की।

राजस्थान सरकार की सीएम अनुप्रति योजना के अंतर्गत मुझे नि:शुल्क NEET की कोचिंग करने का अवसर मिला। मोशन कोचिंग के शिक्षकों की उत्कृष्ट मार्गदर्शन और मेरी कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप, मैंने पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 77 (श्रेणी के अंतर्गत) हासिल की।

आज, मैं AIIMS ऋषिकेश में MBBS की पढ़ाई कर रहा हूँ। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जिसे पूरा करने में राजस्थान सरकार और Motion Education Kota की अहम भूमिका रही। उनके समर्थन और मार्गदर्शन ने न केवल मेरे सपनों को पंख दिए, बल्कि मुझे इस काबिल बनाया कि मैं अपने परिवार और समाज का गौरव बन सकूं।

मैं राजस्थान सरकार और  Motion Education Kota  का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

गोविंद मीना

सीएम अनुप्रति योजना के छात्र, मोशन कोचिंग कोटा

NEET AIR 77

वर्तमान में AIIMS ऋषिकेश में अध्ययनरत

“एक मजबूत कोचिंग सिस्टम, उत्कृष्ट फैकल्टी, परिवार का समर्थन और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना साकार हो सकता है।"

मैं शिवा उपमन, भरतपुर जिले की रूपवास तहसील के छोटे से गाँव ओडेल जाट का रहने वाला हूँ। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया।

मेरे जीवन का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब मोशन एजुकेशन कोटा की टीम ने मुझे सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के बारे में बताया। इस योजना के तहत मुझे दो साल की निःशुल्क कोचिंग मिली और राजस्थान सरकार ने मुझे 80,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी, जो मेरे हॉस्टल और खाने के खर्च को कवर करने में मददगार साबित हुई।

मोशन एजुकेशन के मजबूत कोचिंग सिस्टम, समर्पित फैकल्टी और गाइडेंस ने मेरी तैयारी को सही दिशा दी। इनकी मदद से मैंने JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 747 (EWS) हासिल की और आज मैं IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा हूँ, जो भारत का सबसे बेहतरीन संस्थान और ब्रांच मानी जाती है।

मेरे परिवार का समर्थन और कोचिंग का मार्गदर्शन मेरे लिए सफलता की कुंजी बने। मैं राजस्थान सरकार और मोशन एजुकेशन का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी मदद से मैं अपने सपने को पूरा करने में सक्षम हुआ।

शिवा उपमन

सीएम अनुप्रति योजना के छात्र, मोशन कोचिंग कोटा

JEE Advanced AIR 747 (EWS)

IIT बॉम्बे, कंप्यूटर साइंस के छात्र

वीडियो संदेश

श्री अविनाश गहलोत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
गौरव वर्मा (NIT-जयपुर)
गौरव वर्मा के पिता मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए |
इशिता गंगवाल
निदा सैयद
प्रवीण कुमार
पुष्कर बंजारा
सैमी अंसारी

मोशन में अनुप्रति योजना से पढ़ने वाले छात्रों के अनुभव

Student 1

"मेरा चयन मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा द्वारा JEE की तैयारी हेतु हुआ था। मोशन संस्थान के अनुभवी अध्यापकों की टीम, परिष्कृत अध्ययन सामग्री और बेहतरीन सुविधाओं के माध्यम से मुझे बिना किसी शुल्क के कोचिंग प्राप्त करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरा चयन JEE (Adv.) में हो गया है, जिसे हम IIT के नाम से भी जानते हैं, और वर्तमान में मैं IIT-BHU में अध्ययन कर रहा हूँ। यह सफलता मेरी कड़ी मेहनत और संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं राज्य सरकार और मोशन कोचिंग संस्थान का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।"

विनोद सैनी

वर्तमान में IIT-BHU में अध्ययनरत।

Student 2

"मैं अजमेर का रहने वाला हूँ और मोशन एजुकेशन, कोटा से मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के तहत मैंने JEE की तैयारी की है। मोशन के अनुप्रति बैच की खासियत यह है कि यहाँ बच्चों की ज़रूरतों को समझते हुए कोर्स प्लान किया जाता है। मोशन की फैकल्टी बेसिक लेवल से पढ़ाना शुरू करके, उसे NEET और JEE के स्तर तक ले जाती है, ताकि हमारी NEET और JEE के साथ-साथ बोर्ड की भी बेहतरीन तैयारी हो सके। मेरे हिसाब से, JEE और NEET के लिए मोशन एजुकेशन विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। मेरा चयन JEE (Advanced) परीक्षा में हुआ है और अब मैं IIT Roorkee से B.Tech कर रहा हूँ। मोशन की टीम को इस सफलता के लिए धन्यवाद।"

यश कुमार

वर्तमान में IIT Roorkee में अध्ययनरत

Student 3

"मैंने अपनी दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मेरे लिए महंगी कोचिंग फीस देकर कोचिंग करना संभव नहीं था। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत मेरा चयन हुआ, जिसके तहत मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा में मुझे 2 वर्षों के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा कोटा में रहने और भोजन के लिए प्रति वर्ष ₹40,000 की सहायता दी गई, जिससे मैं निश्चिंत होकर अपनी कोचिंग कर सका। मोशन संस्थान के अनुभवी शिक्षकों, बेहतरीन अध्ययन सामग्री और नियमित मार्गदर्शन के कारण मेरी तैयारी सफल रही। मुझे खुशी है कि मैंने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की और अब मैं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंद्रपुर, महाराष्ट्र में MBBS कर रहा हूँ। मेरी इस सफलता के लिए मैं राजस्थान सरकार और मोशन कोचिंग संस्थान का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने मेरा साथ देकर मेरे सपनों को साकार किया।

राहुल पालीवाल, राजसमंद (नाथद्वारा)

वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंद्रपुर में अध्ययनरत

Student 4

"मैं पाली जिले की रहने वाली हूँ और जब मैंने कोटा आकर कोचिंग करने का विचार किया, तो मेरे परिवार को सबसे अधिक मेरी सुरक्षा की चिंता थी। लेकिन मोशन कोचिंग संस्थान में आकर मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच में हूँ, जहाँ मेरी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए मेरे शिक्षक हमेशा मेरे साथ खड़े रहते थे। मोशन मेरे लिए सिर्फ एक कोचिंग संस्थान नहीं था, बल्कि घर से दूर मेरा दूसरा घर बन गया था। मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के अंतर्गत मेरा चयन हुआ था, जिसके तहत मैंने मोशन एजुकेशन, कोटा से 2 वर्षों तक निःशुल्क कोचिंग प्राप्त की। मोशन के अनुभवी शिक्षकों, बेहतरीन अध्ययन सामग्री और राज्य सरकार की इस पहल के कारण मैंने NEET परीक्षा में 637 अंक प्राप्त किए और 4239 (श्रेणी) रैंक हासिल की। वर्तमान में मैं श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बगरू में MBBS पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हूँ। मैं राजस्थान सरकार और मोशन कोचिंग संस्थान की हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया और मेरे सपनों को साकार करने में मदद की।"

ग्रेसी सोनी, जिला पाली

वर्तमान में, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बगरू में अध्ययनरत।

"मेरा चयन मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा द्वारा JEE की तैयारी हेतु हुआ था। मोशन संस्थान के अनुभवी अध्यापकों की टीम, परिष्कृत अध्ययन सामग्री और बेहतरीन सुविधाओं के माध्यम से मुझे बिना किसी शुल्क के कोचिंग प्राप्त करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरा चयन JEE (Adv.) में हो गया है, जिसे हम IIT के नाम से भी जानते हैं, और वर्तमान में मैं IIT-BHU में अध्ययन कर रहा हूँ। यह सफलता मेरी कड़ी मेहनत और संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं राज्य सरकार और मोशन कोचिंग संस्थान का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।"

Student 1

विनोद सैनी

वर्तमान में IIT-BHU में अध्ययनरत।

"मैं अजमेर का रहने वाला हूँ और मोशन एजुकेशन, कोटा से मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के तहत मैंने JEE की तैयारी की है। मोशन के अनुप्रति बैच की खासियत यह है कि यहाँ बच्चों की ज़रूरतों को समझते हुए कोर्स प्लान किया जाता है। मोशन की फैकल्टी बेसिक लेवल से पढ़ाना शुरू करके, उसे NEET और JEE के स्तर तक ले जाती है, ताकि हमारी NEET और JEE के साथ-साथ बोर्ड की भी बेहतरीन तैयारी हो सके। मेरे हिसाब से, JEE और NEET के लिए मोशन एजुकेशन विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम विकल्प है। मेरा चयन JEE (Advanced) परीक्षा में हुआ है और अब मैं IIT Roorkee से B.Tech कर रहा हूँ। मोशन की टीम को इस सफलता के लिए धन्यवाद।"

Student 1

यश कुमार

वर्तमान में IIT Roorkee में अध्ययनरत।

"मैंने अपनी दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मेरे लिए महंगी कोचिंग फीस देकर कोचिंग करना संभव नहीं था। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत मेरा चयन हुआ, जिसके तहत मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा में मुझे 2 वर्षों के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा कोटा में रहने और भोजन के लिए प्रति वर्ष ₹40,000 की सहायता दी गई, जिससे मैं निश्चिंत होकर अपनी कोचिंग कर सका। मोशन संस्थान के अनुभवी शिक्षकों, बेहतरीन अध्ययन सामग्री और नियमित मार्गदर्शन के कारण मेरी तैयारी सफल रही।...

Student 1

राहुल पालीवाल, राजसमंद (नाथद्वारा)

वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंद्रपुर में अध्ययनरत।

"मैं पाली जिले की रहने वाली हूँ और जब मैंने कोटा आकर कोचिंग करने का विचार किया, तो मेरे परिवार को सबसे अधिक मेरी सुरक्षा की चिंता थी। लेकिन मोशन कोचिंग संस्थान में आकर मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच में हूँ, जहाँ मेरी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए मेरे शिक्षक हमेशा मेरे साथ खड़े रहते थे। मोशन मेरे लिए सिर्फ एक कोचिंग संस्थान नहीं था, बल्कि घर से दूर मेरा दूसरा घर बन गया था। मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के अंतर्गत मेरा चयन हुआ था, जिसके तहत मैंने मोशन एजुकेशन, कोटा से 2 वर्षों तक निःशुल्क कोचिंग प्राप्त की।...

Student 1

ग्रेसी सोनी, जिला पाली

वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंद्रपुर में अध्ययनरत।